Shabd jo kabhi sunai na diye

आँखों की नमी को ख़ुशी के आंसू बताना , कहना सब कुछ ठीक है फिर थोडा मुस्कुराना , भले दिल में हो दर्द पर हमदर्द बन जाना , देखा, कितना आसान है किसी भी गम को छुपाना ||

Showing posts with label gadya. Show all posts
Showing posts with label gadya. Show all posts

Monday, February 21, 2011

Najren

आपकी नजरें 
नज़ारे है देखती,
और
हम देखतें 
है,
आपका
नजरिया!.........  

Virodh

सूरज सी रोशनी 
में
निराशाओं का अँधेरा,
व 
अमावस से अंधकार 
में
आशाओं की किरण ,
स्पष्ट दिखाई देती है  |
क्योंकि
आशाओं की किरण 
विलुप्त हो जाती है,
सूरज सी रोशनी में ,
और
निराशाओं का अँधेरा ,
खो जाता है
गहरे अंधकार में |
विरोध में ही वास्तु
का अस्तित्व दिखाई देता है |
अतः
चारों अपना अस्तित्व दिखाता,
दिखाई दे रहा है
विरोध!!!!....   

Wednesday, February 16, 2011

Antar

होते है तरीके
जीने के ,
इस दुनिया में 
कई ,
इसलिए तो है
अंतर,
आपमें और हममे ,
क्योंकि
आप
अपनी पसंद का
हर कार्य करते है,
और 
हम,
करते है हर कार्य 
अपनी पसंद बनाकर|
आप
करते है
अपने शौक के कार्य,
और 
हम ,
जो भी है करते,
करते है
शौक से....
.............

Tuesday, February 15, 2011

! Najariya !

है वस्तु एक ,
व्यक्ति एक,
एक रूप ,
रंग एक,
पर है नहीं
उसका,
उपयोग एक,
अर्थ एक,
कार्य एक,
कर्त्तव्य एक,
हर एक व्यक्ति
के लिए,
क्योंकि बस
अंतर  है
एक -
नजरिया !