Shabd jo kabhi sunai na diye

आँखों की नमी को ख़ुशी के आंसू बताना , कहना सब कुछ ठीक है फिर थोडा मुस्कुराना , भले दिल में हो दर्द पर हमदर्द बन जाना , देखा, कितना आसान है किसी भी गम को छुपाना ||

Showing posts with label sadachar. Show all posts
Showing posts with label sadachar. Show all posts

Saturday, April 23, 2011

पशुओं की पुकार

मानव छोड़ो बुरा आचरण और सीखो तुम सत आचार |
अब छोड़ो   माँस   का भक्षण अपनाओ तुम शाकाहार ||
होता नहीं सहन अब हमसे , थोड़ी सी तो दया विचार |
कहते   मूक     पशु     बेचारे ,  बंद करो ये अत्याचार ||

बंद करो ये     भूचड़खाने      , जिनमे कटते पशु हजार |
अभी समय है बदलो जीवन ,खोलो नहीं नरक का द्वार ||
खोया अगर समय यह तुमने ,कभी नहीं आता दो बार |
कहते   मूक     पशु     बेचारे ,  बंद करो ये अत्याचार ||


विषयों की अग्नि में जलकर , होता नहीं कभी कल्याण |
हड्डी के सम नीरस है, जिसे स्वाद मानकर खाता श्वान  ||
मूक     पशु पर दुराचार कर , बनते हो तुम क्यों बेकार |
कहते   मूक     पशु     बेचारे ,  बंद करो ये अत्याचार ||


छोड़ो  अपना   बुरा क्रूर हठ , और सुनो तुम पशु पुकार |
अभी सम्हल जा नहीं तो आगे ,भटकोगे तुम सब संसार ||
दया धरम को धारण करके , पाओगे तुम सौख्य अपार |
कहते   मूक     पशु     बेचारे ,  बंद करो ये अत्याचार ||